✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Ranbir-Alia Love Story: बचपन के क्रश से लेकर, बेटी के जन्म तक... कुछ ऐसी रही आलिया-रणबीर की क्यूट लव स्टोरी

ABP Live   |  06 Nov 2022 02:21 PM (IST)
Ranbir-Alia Love Story: बचपन के क्रश से लेकर, बेटी के जन्म तक... कुछ ऐसी रही आलिया-रणबीर की क्यूट लव स्टोरी

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

1

बचपन से आलिया भट्ट ने एक्ट्रेस बनने का सपना तो देखा ही था लेकिन एक्ट्रेस बनने के अलावा आलिया ने एक और सपना देखा था जो आगे चलकर पूरा भी हुआ. आलिया बचपन से ही रणबीर कपूर से शादी के सपने देखा करती थीं. जी हां, आलिया ने बताया था कि रणबीर कपूर उनके क्रश हुआ करते थे.

2

साल 2013 में जब आलिया भट्ट कॉफी विद करण के शो में पहुंची तो उन्होंने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे 'ब्लैक' के सेट पर वह रणबीर कपूर को देख उन्हें अपना दिल थमा चुकीं थी. यह बात तो आप सभी जानते हैं कि आलिया भट्ट के दिल में रणबीर कपूर के लिए हमेशा से एक स्पेशल जगह बनी हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर रणबीर कपूर के दिल में आलिया के लिए प्यार कब जागा.

3

दरअसल, हुआ यूं था जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए ट्रेवल कर रहे थे तो इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और ये दोस्ती कब धीरे धीरे प्यार में तब्दील हुई इसका अंदाजा इन दोनों को भी नहीं.

4

साल 2018 में रणबीर कपूर और आलिया के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं. लेकिन इन खबरों पर मोहर तब लगी जब रणबीर-आलिया पहली दफा सोनम की शादी में एक साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे.

5

आलिया भट्ट की जिंदगी में रणबीर कपूर के अलावा उनके परिवार के लिए भी एक स्पेशल कॉर्नर बनता जा रहा था. साल 2018 में ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे थे तब आलिया भट्ट उनसे मिलने वहां पहुंची थीं.

6

जिसके बाद से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर कपल गोल सेट करते नजर आए. आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में एक स्पेशल अनाउंसमेंट भी की थी.

7

एक साथ घूमने फिरने से लेकर परिवार वालों के साथ स्पेशल डिनर पार्टी में जब यह कपल एक साथ नजर आने लगा तो इन दोनों की शादी की खबरें भी खूब उड़ने लगीं और साल 2022 में 14 अप्रैल को इस कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया.

8

अब शादी के 7 महीने बाद ही आलिया और रणबीर की जिंदगी में नन्ही गुड़िया ने जन्म भी ले लिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Ranbir-Alia Love Story: बचपन के क्रश से लेकर, बेटी के जन्म तक... कुछ ऐसी रही आलिया-रणबीर की क्यूट लव स्टोरी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.