एक्सप्लोरर
Rajkumar Hirani के बर्थडे वीक में देखें उनकी ये सुपरहिट फिल्में, पीके - 3 इडियट्स के अलावा भी है शानदार फिल्मों का पूरा पिटारा
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) 20 नवंबर को 60 साल के हो जाएंगे. उनके बर्थेडे से पहले आइए नजर ड़ालते हैं हिरानी की कुछ बेस्ट फिल्मों पर...
राजकुमार हिरानी की बेस्ट फिल्में
1/6

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड मेकर्स में से एक हैं. राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. 'डंकी' के लिए उन्होंने शाहरुख खान (Shah RUkh Khan) से हाथ मिलाया है. इस बीच 20 नवंबर को राजकुमार हिरानी अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं. तो इससे पहले चलिए नजर ड़ालते हैं उनकी अब तक का सुपरहिट मूवीज पर...
2/6

मुन्ना भाई MBBS - साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' एक हिट कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें संजय दत्त ने अपने शानदार किरदार से लोगों के दिलों पर राज किया. वहीं फिल्म में अरशद वारसी के किरदार ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. हिरानी अब मुन्ना भाई 3 की तैयारियों में लगे हैं. 'मुन्ना भाई MBBS' मूवी आपको अमेजम प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.
Published at : 18 Nov 2022 02:42 PM (IST)
और देखें


























