एक्सप्लोरर
पैदा होते ही छूटा मां का साथ, ड्रग्स की लत से बर्बाद हुआ बचपन...संघर्षों से भरी थी इस एक्टर की लाइफ
Guess Who:बॉलीवुड में कई ऐसे स्टारकिड हैं. जिन्होंने अपने पेरेंट्स की तरह एक्टिंग की राह चुनी. लेकिन कामयाबी कुछ ही हासिल कर पाए. आज फिर एक बार आपके लिए एक दिग्गज एक्टर के बेटे की कहानी लाए हैं.
हम बात कर रहे हैं राज बब्बर के बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर की. जिन्होंने भले ही सोलो हिट फिल्में ना दी हों लेकिन कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग के जरिए खुद को साबित किया है. बहुत कम लोग जानते होंगे कि प्रतीक का बचपन बेहद मुश्किलों भरा रहा. पहले मां का साया सिर से उठ गया और फिर ड्रग्स की लत. आज आपको प्रतीक की जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स बताएंगे.
1/7

दरअसल प्रतीक के जीवन का सबसे दर्दनाक पहलू ये है कि उनके पैदा होने के 15 दिनों बाद ही उनकी मां का देहांत हो गया था. प्रतीक अपनी मां के बारे में सुनकर ही बड़े हुए हैं. इसी अकेलेपन ने प्रतीक को गलत रास्ते पर भी धकेल दिया था.
2/7

28 नवंबर 1986 को मुंबई में पैदा हुए प्रतीक बब्बर की परवरिश उनके नाना-नानी ने की है. खास बात ये कि एक वक्त प्रतीक अपने पिता राज बब्बर से बेहद नफरत करते थे.
Published at : 26 Nov 2024 10:11 PM (IST)
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion


























