Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding:मानेसर के इस ग्रैंड होटल में सात फेरे ले सकते हैं कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, यहां जानिए वेडिंग की पूरी डिटेल

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी को लेकर अब कई जानकारी सामने आ रही है. जिसके अनुसार ये कपल हरियाणा के मानेसर में शाही शादी करने वाला है. ऐसे में हम आपको वो होटल दिखाने जा रहे हैं. जहां कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है.
खबरों के अनुसार पुलकित और कृति की शादी हरियाणा के मानेसर में अरावली पहाड़ियों के बीच बसे आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में सात फेरे ले सकता है.
बता दें कि ये 300 एकड़ में फैला हुआ एग लग्जरी होटल है. जिसमें प्राइवेट पूल के साथ 4 प्रेसिडेंशियल विला और 100 डीलक्स सुइट्स हैं.
इसके अलावा इस होटल में गोल्फ कोर्स, पार्क और स्पा जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.खबरों के अनुसार कपल इस होटल में अपनी परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेगा.
दरअसल कृति और पुलकित दोनों का ही जन्म दिल्ली में हुआ था. इस कपल अपनी शादी अपने होम टाउन में कर रहा है.
बताते चलें कि कृति और पुलकित कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों एक साथ 'वीरे की वेडिंग', 'तैश' और 'पागलपंती' जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित हाल ही में फुकरे 3 में नजर आए थे. कृति बहुत जल्द रिस्की रोमियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.