बैकलेस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने दिए कातिलाना पोज, पति निक संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आफ्टर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस संग कई रोमांटिक पोज दिए हैं. आइए देखते हैं उनकी ये फोटोज.
प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन के बाद ऑस्कर्स की आफ्टर पार्टी में शामिल हुईं जो वैनिटी फेयर की तरफ से होस्ट किया गया था.एक्ट्रेस ने इसकी फोटोज शेयर की है.
पार्टी में उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक महफिल लूट ली. उन्होंने शिमरी बैकलेस ड्रेस पहनी है.
एक्ट्रेस ने अपने लुक और भी ग्रेसफुल और मॉडर्न बनाने के लिए ग्लिटरी आई मेकअप किया और लाइट शेड लिपस्टिक चूज की.
वहीं निक जोनस भी ब्लेजर और पेंट पहने काफी हैंडसम दिख रहे हैं. साथ में पोज देते ये कपल काफी खूबसूरत लग रहा है.
प्रियंका का ये अंदाज देख फैंस उनके कायल हो गए हैं. एक्ट्रेस ने काफी अलग अलग अंदाज में पोज दिए हैं.
वहीं कुछ तस्वीरों में उन्हें पति निक जोनस संग रोमांटिक होते हुए भी देखा जा सकता है. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी कपल पर प्यार लुटा रहे हैं. एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कॉमेंट किया, 'आउटस्टैंडिंग गर्ल, यू टोटली रॉक.'