अपने दोस्तों संग खेलती दिखीं Priyanka Chopra की नन्ही परी मालती, तस्वीरों में दिखा मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | 14 Sep 2023 06:28 PM (IST)

बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा का बॉन्ड
1
हाल ही में उन्होंने अपनी नन्ही परी की ढेर सारी झलकियां शेयर की. मालती अपने दोस्तों के साथ खेलती दिख रही हैं.
2
उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर मालती की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें प्रियंका अपनी बेटी संग खेलती हुई दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में मां-बेटी का काफी खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है.
3
बता दें कि साल 2022 में सेरोगेसी की मदद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार माता पिता बने थे.
4
जनवरी के महीने उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है.
5
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही कई सारी फिल्मों के साथ अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं.