Priyanka Chopra Brother: कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, लाइमलाइट से दूर रहकर करते हैं ये काम

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची हैं. ऐसे में हम आपको उनके भाई की लाइफ और बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं. जानिए वो क्या करते हैं.
बहुत कम लोग जानते होंगे कि प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भले ही एक्टिंग से दूर हो लेकिन इंडस्ट्री का हिस्सा है. वो एक फिल्ममेकर हैं.
सिद्धार्थ चोपड़ा ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कर रखी है. इसके अलावा वो होटल में बतौर शेफ भी काम कर चुके हैं.
सिद्धार्थ की खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी भी है. जिसका नाम ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ है. जिसके तहत अभी तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स बन चुके हैं.
बता दें कि अब सिद्धार्थ बहुत जल्द नीलम उपाध्याय के दूल्हा बनने वाले हैं. हालांकि अभी दोनों की शादी की डेट सामने नहीं आई है.
सिद्धार्थ और नीलम ने पिछले साल सगाई की थी. इसमें भी प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई थी. उनकी तस्वीरें भी खासी वायरल हुई थी.
वहीं बात करें प्रियंता चोपड़ा की भाई नीलम की तो वो एक तमिल और तेलुगु की एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने अपना एक्टिंग करियर फिल्म ‘मिस्टर 7’ से शुरू किया था.
सिद्धार्थ चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. जहां अक्सर वो अपनी होने वाली दुल्हन संग तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.