डिनर पर गईं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण इस शख्स संग आईं नजर, गायब दिखे रणवीर सिंह

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन दीपिका पादुकोण मंगलवार रात को स्पॉट किया गया. दीपिका फैमिली संग डिनर के लिए गई थीं. इस दौरान दीपिका बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं.
दीपिका के साथ बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन भी नजर आएं. साथ ही दीपिका की फैमिली भी दिखीं. हालांकि, तस्वीरों में रणवीर सिंह नजर नहीं आए.
सोशल मीडिया पर दीपिका का लुक वायरल हो रहा है. दीपिका प्रेग्नेंसी में भी अपने स्टाइल पर पूरा फोकस रख रही हैं.
डिनर आउटिंग के लिए दीपिका ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया. वो ब्लैक कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं.
इसी के साथ उन्होंने ब्लैक ब्लेजर कैरी किया और व्हाइट स्नीकर मैच किए. कर्ली हेयर और न्यूड मेकअप में दीपिका छा गईं.
फोटोज में दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है. दीपिका बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं. वो प्रेग्नेंसी फेज को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं.
वर्क फ्रंट पर दीपिका को कुछ समय पहले फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था. इस फिल्म में दीपिका के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था. फिल्म में प्रभास और अमिताभ जैसे स्टार्स थे.