✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Prachi Desai Birthday Special: महज18 साल की उम्र में Prachi Desai बन गईं थी टीवी क्वीन, 5 किरदार जिससे किया लोगों के दिलों पर राज

एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क   |  12 Sep 2021 07:26 AM (IST)
Prachi Desai Birthday Special: महज18 साल की उम्र में Prachi Desai बन गईं थी टीवी क्वीन, 5 किरदार जिससे किया लोगों के दिलों पर राज

प्राची देसाई

1

टीवी से बड़े पर्दे तक सफर करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई का नाम इन दिनों भले ही कम सुनाई देता हो, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो छोटे पर्दे की रानी बनकर उभरी थीं. प्राची देसाई ने बहुत कम उम्र में ही ये खिताब हासिल कर लिया था. प्राची जब 18 साल की थी तो उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' में काम करने का मौका मिला ये सीरियल इतना पॉपुलर हुआ कि उन्हें खूब तारीफे मिली इस सीरियल से वो घर-घरमें पहचानी जाने लगी थी. इसके बाद वो कई सीरियल और फिर बड़े पर्दे पर भी दिखाई दीं. आईए आपको उनके कुछ ऐसे किरदार दिखाते हैं जिससे उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा

2

प्राची देसाई सबसे पहले एकता कपूर के शो 'कसम से' में दिखाई दी थी. ये धारावाहिक 3 बहनों की कहानी पर बना था. इसमें प्राची ने सबसे बड़ी बहन 'बानी दीक्षित' को रोल किया था. ये शो इतना पॉपलुर हुआ कि उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा.

3

अपने शानदार लुक की वजह से ही उन्हें जल्द ही फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया. साल 2008 में प्राची देसाई फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन में दिखाई दीं. इस फिल्म में उन्होंने फरहान अख्तर की पत्नी साक्षी का रोल किया था.

4

साल 2010 में आई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में प्राची देसाई इमरान हाशमी के साथ दिखाई दी थी. इस फिल्म में उनके किरदार का नाम मुमताज था. प्राची ने इस फिल्म में इमरान के साथ कुछ बोल्ड सीन भी दिए थे.

5

साल 2012 में प्राची देसाई अजय देवगन की फिल्म बोल बच्चन में दिखाई दीं. इस फिल्म में वो अजय की बहन बनी थी जिसे अभिषेक बच्चन प्यार करते थे. इस फिल्म में उनके किरदार का नाम राधिका रघुवंशी था.

6

साल 2016 में प्राची देसाई एक बार फिर इमरान हाशमी के साथ दिखाई दी. प्राची ने इसमें क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन अजहर का रोल किया था. प्राची ने अपने काम से इस फिल्म में भी अपनी पहचान छोड़ी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Prachi Desai Birthday Special: महज18 साल की उम्र में Prachi Desai बन गईं थी टीवी क्वीन, 5 किरदार जिससे किया लोगों के दिलों पर राज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.