✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

करीना से लेकर ऐश्वर्या तक, जानिए अपनी ननद के साथ कैसा रिश्ता रखती हैं बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियां

एबीपी न्यूज वेब डेस्क   |  12 Aug 2021 08:04 AM (IST)
करीना से लेकर ऐश्वर्या तक, जानिए अपनी ननद के साथ कैसा रिश्ता रखती हैं बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियां

ननद के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां

1

अक्सर ननंद भाभी का रिश्ता काफी खट्टे-मीठे अनुभवों से भरा रहता हैं लेकिन आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ननंद भाभियों को लेकर बात करेंगे जिन्होंने इन तमाम बातों को झूठा साबित कर दिया. करीना कपूर सोहा अली से लेकर ऐश्वर्या -श्वेता बच्चन और ट्विंकल खन्ना अल्का भाटिया तक ये ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिनका रिश्ता सगी बहन से बढ़कर हैं. अक्सर इन्हें एक दूसरे के साथ शानदार टाइम स्पेंड करते देखा जाता है.

2

ननंद भाभी की जोड़ी में सबसे पहले नंबर आता है अभिनेता सैफ अली खान की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर और उनकी ननंद सोहा अली खान की. इन दोनों का रिश्ता बेहद खास हैं. चाहे राखी, दीपावली जैसे त्योहार हों या कोई पार्टी इन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जा सकता है. करीना सोहा की तरह उनके बच्चे तैमूर और इनाया भी अक्सर एक-दूसरे के साथ खेलते हैं.

3

विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी अपनी ननंद श्वेता बच्चन के साथ सगी बहन की तरह रहती हैं. इन दोनों को अक्सर एकसाथ वक्त बिताते देखा जा सकता है. श्वेता बच्चन ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि उन्हें इस बात की काफी खुशी हैं कि उनके भाई अभिषेक बच्चन की जिन्दगी में ऐश्वर्या हैं.

4

क्रिकेटर विराट कोहली की बहन भावना कोहली को बहुत कम लोग जानते होंगे, लेकिन अनुष्का के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी हैं. अनुष्का भावना का काफी ख्याल रखती हैं. हालांकि अपने काम की वजह से ज्यादा मिल नहीं पाती लेकिन दोनों का रिश्ता बेहद खास है.

5

सोनाक्षी सिन्हा की भाभी का नाम तरुणा अग्रवाल हैं. तरुणा की शादी 2015 में हुई थी. वैसे तो तरुणा बॉलीवुड की चमक दमक से दूर रहती हैं लेकिन सोनाक्षी के साथ उनकी काफी अच्छी ट्यूनिंग हैं. तरुणा उन्हें अपनी छोटी बहन की तरह प्यार करती हैं.

6

अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर भी भाभी मीरा राजपूत का बहुत प्यार करती हैं. सनाह अक्सर मीरा के साथ क्वालिटी वक्त बिताती हैं. सनाह को शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'शानदार' में देखा गया था

7

रानी मुखर्जी और उनकी भाभी ज्योति मुखर्जी के बीच भी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं. रानी ज्योति और उनके बच्चों की सारी जिम्मेदारी निभाती हैं.

8

ट्विंकल खन्ना और अभिनेता अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया भी ननंद भाभी गोल करती नजर आती हैं. अल्का ने खुद से 15 साल बड़े तलाकशुदा शख्स से शादी की हैं, कहा जाता है इसके लिए ट्विंकल ने ही अक्षय कुमार को राजी किया था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • करीना से लेकर ऐश्वर्या तक, जानिए अपनी ननद के साथ कैसा रिश्ता रखती हैं बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियां
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.