फिर हेरा फेरी की ये एक्ट्रेस है अब रियल एस्टेट एजेंट, बिल्कुल बदल गया लुक

एक वक्त था जब रिमी सेन बिना किसी बड़ी भूमिका के भी फिल्मों की जान बन जाती थीं. 2000 के दशक में लगातार हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं रिमी आज एक्टिंग से दूर एक बिल्कुल नई दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
2000 के शुरुआती सालों में अगर किसी एक्ट्रेस ने लगातार हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी तो वो थीं रिमी सेन. हंगामा, धूम, गोलमाल, फिर हेरा फेरी और जॉनी गद्दार जैसी फिल्मों में फीमेल लीड के तौर पर वो हर तरफ छाई हुई थीं.
आमिर खान के साथ कोका-कोला के ऐड से लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम करना रिमी उस दौर का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी थीं. उनकी क्यूट स्माइल और सिंपल लुक्स लोगों को खूब पसंद आते थे.
लेकिन वक्त के साथ चीजें बदलीं. जैसे-जैसे 2000 का दशक खत्म हुआ वैसे-वैसे फिल्मों में रिमी की मौजूदगी कम होती चली गई. ऑफर्स घटने लगे और धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.
इसके बाद रिमी पूरी तरह से लाइमलाइट से गायब हो गईं. अब वो एक्टिंग की दुनिया से दूर दुबई में एक नई पहचान बना चुकी हैं.
आज रिमी सेन दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में एक्टिव हैं. उन्होंने खुद बताया है कि दुबई उन्हें इसलिए पसंद आया क्योंकि ये शहर दुनियाभर के लोगों को अपनाता है. यहां सिस्टम साफ है नियम तय हैं और बिजनेस करना आसान है.
रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने के लिए एक डिसिप्लिन है जहां डेवलपर्स एजेंट्स और एजेंसियां अपने-अपने रोल में काम करती हैं. रिमी का मानना है कि यही वजह है कि दुबई का प्रॉपर्टी मार्केट इतना मजबूत है.
कुछ साल पहले रिमी तब फिर चर्चा में आ गई थी जब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए क्योंकि उनका लुक पहले से काफी बदल चुका था.
कई लोगों ने ये तक कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है और अब वो पहचान में नहीं आतीं.
इन बातों पर रिएक्ट करते हुए रिमी ने साफ कहा कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है. लेकिन उन्होंने फिलर्स, बोटॉक्स और पीआरपी जैसे ट्रीटमेंट जरूर कराए हैं.