प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पायल मलिक जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. उनकी प्रेग्नेंसी का आठवां महीना चल रहा है और परिवार में नए मेहमान के आने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस खास पल को यादगार बनाने के लिए पायल ने हाल ही में अपना खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तस्वीरों में पायल अलग-अलग स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं और हर तस्वीर में उनका ग्लो दिखाई दे रहा है. पायल पहले से तीन बच्चों की मां हैं और अब चौथे बच्चे के स्वागत को लेकर बहुत एक्साइटेड है.
इसमें पायल और अरमान खड़े होकर रोमांटिक पोज देते दिखे. साथ ही अरमान पायल के बेबी बंप को प्यार से पकड़ते है, जिससे उनका प्यार साफ दिखाई देता है.
इस फोटो में पायल ब्राउन कलर के वी नेक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है. साथ ही अरमान उन्हें देखते हुए उनकी कमर पकड़े दिखाई दे रहे है.
पायल इसमें फॉर्मल ड्रेस में दिखाई दे रही है, जिसमें उन्होंने क्रॉप टॉप, पैंट और एक ब्लेजर कैरी किया है. एक टेबल पर बैठकर वो अकेले पोज देती नजर आ रही है.
यह तस्वीर बहुत खास है, जहां पायल ब्राउन कलर के गाउन में एक्साइटेड होकर खड़ी है. वहीं कृतिका मलिक उनके बेबी बंप के पास कान लगाए बैठी हुई है.
इस फोटो में पायल अरमान के गोद में बैठी हुई नजर आ रही है. साथ ही इसमें उन्होंने गोल्डन रंग का भारी काम वाला गाउन पहना है.
इसमें पायल एक सोफे पर गोल्डन गाउन में स्टाइलिस्ट पोज दे रही है, जिसमें उनका बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है. साथ ही उनके बगल में कृतिका गोल्डन कलर के मिनी लेंथ ड्रेस में ग्लैमरस लग रही है.
इस फोटो में पायल एक चेयर पर बैठी है और उनके साथ कृतिका और अरमान भी पोज देते नजर आ रहे है. तीनों थीम के हिसाब से डार्क रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रहे है.