नेटफ्लिक्स पर मिलेंगी देशभक्ति से भरी ये फिल्में, किसी में है हाई ऑक्टेन एक्शन तो किसी में रियल लाइफ स्टोरी

गुंजन सक्सेना से लेकर फाइटर तक कई ऐसे मूवीज़ है जिनको आप आज के दिन देख सकते हैं और देशभक्ति का जज्बा महसूस कर सकते हैं.
इस इंडिपेंडेंस डे आपके लिए हम लाए हैं ऐसी कमाल की देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट जिन्हें देखकर आपमें भी जज्बा जग जाएगा.
ऋतिक रोशन की लक्ष्य फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. भले ही ये उस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है. इसे आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
अमरन मेजर मुकुन्द वरदराजन की बायोपिक है जिसमें उनकी निडरता और बलिदान को दिखाया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
गुंजन सक्सेना एक रियल लाइफ स्टोरी है जिसमें लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की कहानी बताई गई है. यह मूवी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
आईसी 814: द कंधार हाईजैक जो 1999 की एक ग्रिपिंग हाइजैकिंग फिल्म है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
2004 की फिल्म मैं हूं न एक सोल्जर की कहानी है जो भारत पाकिस्तान के बीच शांति बनाने की कोशिश करता है. शाहरुख खान इसमें कमाल के स्टंट करते दिखे थे. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
फाइटर एक हाई ऑकटेन एरियल एक्शन ड्रामा है. अनिल कपूर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जैसे कमाल के एक्टर्स की ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.