Paris Hilton Pics: इंडो वेस्टर्न ड्रेस में दिखा पेरिस हिल्टन का देसी लुक, तस्वीरें ऐसी जो कर देंगी मदहोश
मशहूर अमेरिकी मॉडल मौजूदा समय में इंडिया की ट्रिप पर मौजूद हैं. पेरिस हिल्टन भारत अपने परफ्यूम लॉन्च के लिए आईं हुईं हैं. इस दौरान पेरिस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं.
दरअसल पेरिस हिल्टन की ये तस्वीरें मुंबई में हुए उनके परफ्यूम लॉन्च इवेंट के दौरान की है.
इन फोटो में आप देख सकते हैं कि रेड कलर के शरारा में पेरिस हिल्टन बला की खूबसूरत लग रही हैं.
हाथ में अपने परफ्यूम को लिए पेरिस हिल्टन एक से बढ़कर एक पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं.
इतना ही नहीं इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस और सनग्लाजेस में पेरिस हिल्टन अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं.
साथ ही इस देसी लुक में पेरिस हिल्टन का ग्लैमरस अंदाज फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रहा है.
सोशल मीडिया पर अमेरिका की मशहूर मॉडल पेरिस हिल्टन की ये शानदार तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं.
मालूम हो कि पेरिस हिल्टन दो दिन के लिए इंडिया की ट्रिप पर आईं थीं, शुक्रवार को पेरिस अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं.