ग्रे आउटफिट और सनग्लासेस में परिणीति चोपड़ा का दिखा स्टाइलिश अंदाज, बेटे के जन्म के बाद काम पर लौटीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट हुईं, जहां उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. मां बनने के बाद परिणीति और भी खूबसूरत लग रही है और उनका एलिगेंट और मॉडर्न लुक में फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. तो आइए परिणीति के इस सिम्पल लेकिन क्लासी लुक पर एक नजर डालते हैं.
परिणीति चोपड़ा ने ग्रे रंग की लॉन्ग कोट-स्टाइल ड्रेस पहनी है. यह आउटफिट काफी स्लीक और एलिगेंट लग रहा है. ड्रेस का डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बहुत स्टाइलिश है और इसका फिटिंग उनके लुक को निखार रहा है.
परिणीति ने अपने लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए छोटे ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए है. ये सनग्लासेस उनके चेहरे पर काफी जंच रहे है और उनके पूरे लुक में एक मॉडर्न टच जोड़ रहे है.
परिणीति ने अपने बाल खुले रखे है, जो उनके लुक को और ज्यादा सॉफ्ट और एलिगेंट बना रहे है. उनके बाल हल्के स्ट्रेट स्टाइल में है, जिससे उनका चेहरा काफी फ्रेश और नेचुरल लग रहा है.
उन्होंने यहां ज्यादा हैवी मेकअप नहीं किया है. उन्होंने बहुत हल्का और नेचुरल मेकअप चुना, जिससे उनका चेहरा काफी ग्लोइंग लग रहा है.
अपने आउटफिट के साथ परिणीति ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश हाई हील्स पहनी है. इन हील्स ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा स्मार्ट बना दिया. सिंपल लेकिन क्लासी फुटवियर उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खा रहा है.
परिणीति का कॉन्फिडेंट अंदाज, चलते समय उनका पोस्चर और मुस्कुराहट दोनों ही काफी अट्रैक्टिव लग रहे है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है.
परिणीति सिर्फ अपने अभिनय से नहीं, बल्कि फैशन सेंस से भी फैंस के बीच छाई रहती है. उनका हर लुक बहुत इंस्पिरेशनल और कैची है, जिसे हर कोई ट्राई करना चाहता है. एक्ट्रेस बेटे के जन्म के बाद काम पर लौट आई हैं.