एक्सप्लोरर
विनेश फोगाट ने ओलंपिक में बढ़ाया देश का मान, कंगना रनौत ने बधाई देते हुए कस दिया तंज, बोलीं- 'जो आंदोलन में PM मोदी के खिलाफ...'
विनेश फोगाट ओलंपिक के सेमिफाइनल में जीत के बाद फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. विनेश की इस ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने बधाई दी है.
पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग में विनेश फोगट की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी विनेश फोगाट की जीत पर झूम रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशिनय कंगना रनौत ने विनेश फोगाट को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई तो दी साथ ही तंज भी कसने से नहीं चूकीं.
1/8

बता दें कि फोगाट ने सेमिफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज को हराकर सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया वहीं फाइनल में अपनी जगह बना ली. इसी के साथ वे ओलंपिक कुश्ती फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.
2/8

विनेश फोगाट की इस जीत पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स बधाई दे रहे हैं वहीं कंगना रनौत ने विनेश को बधाई तो दी है लेकिन साथ में निशाना भी साधा है.
Published at : 07 Aug 2024 12:04 PM (IST)
और देखें



























