स्वदेश इवेंट में बेहद खूबसूरत दिखीं नीता अंबानी, बेटी ईशा ने भी बिखेरा ग्लैम

मुंबई में नीता अंबानी ने एक इवेंट रखा था जिसका नाम स्वदेश था. इस इवेंट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए. लेकिन इस दौरान नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने अपने देसी लुक से सब का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इस इवेंट से जुड़ी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
नीता अंबानी इवेंट के दौरान बेहद ही खूबसूरत नजर आई. हमेशा की तरह उन्होंने इस बार भी अपने लुक से सबको अट्रैक्ट किया.
उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जो कि काफी खूबसूरत दिख रही रही थी. साथ ही उन्होंने लुक को और भी शाही टच देने के लिए हैवी वर्क ब्लाउज कैरी किया.
ज्वैलरी की बात करें तो, हर बार की तरह उनकी ज्वैलरी भी बेहद खास थी. उन्होंने हैवी इयरिंग्स कैरी किए और हाथफूल भी पहने.
हैवी साड़ी और ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने मेकअप को काफी सटल रखा और बन हेयरस्टाइल बनाकर लुक को कंप्लीट किया.
वहीं ईशा अंबानी इवेंच में गोल्ड टोन साड़ी पहनकर आईं. इस साड़ी को उन्होंने परफेक्ट प्लीट्स में बांधा, लेकिन पल्लू को ड्रैप करने का अंदाज लुक को मॉर्डन टच दे गया. जिसे उन्होंने अपने हाथों पर स्टॉल की तरह कैरी किया.
ईशा के लुक की हाइलाइट उनका स्टेटमेंट हाई-नेक ब्लाउज बना. जिसे एम्ब्रॉयडरी, सेक्विन, और थ्रेड वर्क से सजाया गया है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने भारी-भरकम नेकलेस पहना. जिसमें अलग-अलग कलर के पर्ल्स लगे हैं. जिसने नेक एरिया को पूरा कवर लिया और ये उनके ब्लाउज के साथ ब्लेंड होकर खूबसूरत लुक क्रिएट कर गया.
वहीं, मैचिंग झुमके और हाथों में रिंग्स के साथ उन्होंने इसे फाइनल टच दिया. इसके अलावा स्लीक बन बनाकर उसमें हेयर एक्सेसरी लगाकर अपने इस लुक को और चमकाया.