Neelam Kothari Love Life: गोविंदा ही नहीं ‘आश्रम’ के इस एक्टर ने भी तोड़ा था नीलम का दिल, आज ऐसी लाइफ बिता रही हैं एक्ट्रेस

काफी दिलचस्प रही है नीलम कोठारी की लव लाइफ
नीलम ने अपने करियर में इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. लेकिन सबसे ज्यादा फिल्में गोविंदा के साथ की है. यही वजह है कि दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया.
लेकिन फिर अचानक नीलम को पता चला कि गोविंदा की सगाई हो चुकी है. इस खबर से नीलम का काफी दिल दुखा था.
हालांकि गोविंदा नीलम से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने सुनीता से सगाई भी तोड़ दी थी. लेकिन गोविंदा की मां को नीलम के साथ उनका रिश्ता पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने एक्टर को सुनीता से शादी करने के लिए कहा और गोविंदा मां की बात टाल नहीं पाए.
वहीं जब ऐसे में जब नीलम को एक्टर की शादी की बात पता चली तो वो बुरी तरह से टूट गई और उन्होंने गोविंदा से दूरी बना ली.
खबरों की मानें तो गोविंदा से अलग होने के बाद नीलम ने पॉपुलर एक्टर बॉबी देओल को डेट करना शुरू कर दिया. लेकिन यहां भी नीलम की किस्मत खराब रही. बॉबी के पिता धर्मेंद्र को उनका रिश्ता पसंद नहीं आया और ये कपल भी अलग हो गया.
फिर नीलम में साल 2000 में ऋषि सेठिया से शादी कर ली, लेकिन कुछ वक्त दोनों का तलाक हो गया. फिर नीलम की जिंदगी में एक्टर समीर सोनी आए और दोनों ने 2011 में शादी कर ली.
बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों इंडस्ट्री से दूर ज्वेलरी डिजानइर के तौर पर काम कर रही हैं. साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं.