बला की खूबसूरत हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी, हीरोइनें भी पड़ जाएंगी फीकी!

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान शोरा के लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करने लगे.
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों ने पैप्स को जमकर पोज दिए.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस दौरान व्हाइट जैकेट और ग्रे ट्राउजर पहने नजर आएं. वहीं उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी ऑल ब्लैक लुक में बला की खूबसूरत लगीं.
शोरा सिद्दीकी को अक्सर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इवेंट्स और पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जाता है.
बता दें, शोरा सिद्दीकी फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ परफॉर्मिंग आर्ट्स की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही हैं. वो अपनी कला को निखारने के लिए लंदन में एक्टिंग वर्कशॉप्स अटेंड कर चुकी हैं.
शोरा सिद्दीकी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो काफी स्टाइलिश हैं.
खूबसूरती के मामलें में शोरा सिद्दीकी कई यंग एक्ट्रेसेस को भी मात दे देती हैं. इंटरनेट पर अक्सर उनकी फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिसपर लोग प्यार लुटाते हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करें तो वो अपकमिंग फिल्म तुम्बाड 2 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म मेंं एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी.