नवरात्रि के छठे दिन पहले रेड कलर, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और इस दिन लाल रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड हसीनाओं के साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. रेड साड़ी में आप न सिर्फ ट्रेडिशनल बल्कि ग्लैमरस अंदाज भी आसानी से कैरी कर सकती हैं.
नवरात्रि के छठे दिन आप अनन्या पांडे के इस लुक को कॉपी करके बेहद ही खूबसूरत दिख सकती हैं. उन्होंने हैवी वर्क रेड कलर की साड़ी वियर की है. उनका ये ट्रेडिशनल लुक देखने लायक है.
आलिया भट्ट इस रेड कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही है. उनके इस लुक को भी नवरात्रि के मौके पर आसानी से कैरी किया जा सकता है.
सिंपल और सोबर लुक के लिए आप माधुरी दीक्षित के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी है साथ ही में गोल्डन एक्सेसरीज कैरी करके लुक को कंप्लीट किया है.
नवरात्रि के मौके पर आप जाह्नवी कपूर के इस लुक भी आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही है.
अगर आप एकदम सिंपल लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस काजोल के लुक से इडिया ले सकती हैं, उन्होंने ऑल रेड कलर की साड़ी पहनी है, जो काफी खूबसूरत और एलिगेंट लग रही है.
हैवी लुक के लिए आप दीपिका पादुकोण के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी है जिसमें काफी हैवी वर्क किया गया है.
शिल्पा शेट्टी के इस लुक को भी ट्राई करके आप एकदम डिफरेंट दिख सकती है. उन्होंने सिंपल रेड साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया है.