चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन शुभ होगा सफेद रंग, कृति-शिल्पा से आलिया-अनन्या तक के साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

चैत्र नवरात्रि के हर दिन का अपना खास महत्व होता है और हर दिन देवी के अलग रूप की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है, और इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता हैं. ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ एलिगेंट और खूबसूरत पहनना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के सफेद साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
नवरात्रि के पांचवें दिन के लिए आलिया भट्ट का ये लुक एकदम परफेक्ट चॉइस होगा. उन्हें व्हाइट कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी है, जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल लग रही है.
माधुरी दीक्षित इस व्हाइट कलर की साड़ी में बला की हसीन दिख रही हैं. उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया है जो लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है. नवरात्रि पर आप उनके इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं.
अगर आप कुछ हैवी लुक ट्राई करना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी के इस साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. एक्ट्रेस ने हैवी वर्क वाली साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने पर्ल वर्क का ब्लाउज कैरी किया है.
सिंपल और सोबर लुक के लिए आप रश्मिका मंदाना के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिसपर गोल्डन बॉर्डर दिया गया है.
कृति सेनन का ये लुक भी नवरात्रि के लिए एकदम बेस्ट रहेगा. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें मरून और गोल्डन वर्क है. साथ ही उन्होंने वन साइड दुपट्टा भी कैरी किया है.
काजोल का ये लुक गई आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है. ऐक्ट्रेस ने ऑल व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जो काफी खूबसूरत लग रही है.
तारा सुतारिया के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्हें सिंपल व्हाइट कलर की साड़ी के साथ हैवी वर्क ब्लाउज कैरी किया है, जो लुक को काफी एलिगेंट बना रहा है.