✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

नेशनल डॉक्टर्स डे: 'डॉ प्रभात सिन्हा' से 'मुन्ना भाई' तक, दर्शकों के दिलों में बस गए ऑन-स्क्रीन डॉक्टर के ये किरदार

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  01 Jul 2026 01:52 PM (IST)
नेशनल डॉक्टर्स डे: 'डॉ प्रभात सिन्हा' से 'मुन्ना भाई' तक, दर्शकों के दिलों में बस गए ऑन-स्क्रीन डॉक्टर के ये किरदार

आज पूरे देश में नेशनल डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. ये दिन उन सभी डॉक्टर्स के लिए खास है, जो कई लोगों को नई जिंदगी देते हैं. हालांकि बॉलीवुड में भी ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने डॉक्टर्स के किरदार को बखूबी निभाया है और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी हैं. 'ग्राम चिकित्सालय' के अमोल पाराशर हो या 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के संजय दत्त, इन स्टार्स ने अपने किरदार को बहुत ईमानदारी और गहराई से जीया हैं. इसी बीच आइए उन कलाकारों और उनके किरदार के बारे में जानते हैं.

1

3 इडियट्स (करीना कपूर खान) - आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं. फिल्म में करीना कपूर 'डॉ. पिया सहस्रबुद्धे' के किरदार में नजर आई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन को बहुत पसंद किया गया था. पिया के पिता (बोमन ईरानी) इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रिक्ट प्रिंसिपल है, हालांकि पिया उनसे अलग थी. राजू के पिता की जान बचाने से लेकर बहन की डिलीवरी तक, ये सभी पल लोगों को इमोशनल कर देते हैं.

2

कल हो ना हो (सोनाली बेंद्रे) - फिल्म में डॉक्टर प्रिया का किरदार निभाने वाली सोनाली बेंद्रे ने इसे जीवंत बना दिया. उनके करीबी दोस्त अमन माथुर (शाहरुख खान) जब कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे, तब प्रिया उनके साथ हर मुश्किल समय में खड़ी नजर आई और उनकी मदद की. सोनाली ने अपने किरदार से सभी डॉक्टरों की मेहनत और लगन को खूबसूरती से पेश किया, जो सभी दर्शकों को भावुक कर देता है.

3

ग्राम चिकित्सालय (अमोल पराशर) - अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' फैंस के दिलों में बस गए है. सीरीज में अमोल पाराशर का किरदार 'डॉ. प्रभात सिन्हा' डॉक्टर की पढ़ाई कर एक ऐसे गांव में इलाज करने के लिए जाते है, जहां एक झोला छाप यानी 'गूगल डॉक्टर' पर लोग भरोसा करते हैं. प्रभात को यहां आने के बाद कई परेशानियों और गांव वालों का भरोसा जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. उन्होंने अपने किरदार को बहुत ही सादगी से निभाया हैं.

4

ग्राम चिकित्सालय (आकांक्षा रंजन) - अमोल पाराशर के अलावा सीरीज में आकांक्षा रंजन (डॉ. गार्गी) का किरदार भी बहुत मजबूत है, जो इस कहानी को और शानदार बनाती हैं. सीरीज में वो मेटरनल हेल्थकेयर और सुरक्षित डिलीवरी को बढ़ावा देती है, जिनके अभिनय और सादगी को बहुत पसंद किया जा रहा हैं.

5

कबीर सिंह (शाहिद कपूर) - फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार दो तरह का दिखाया जाता हैं. जहां एक तरफ वो एक शानदार सर्जन हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वो शराब की लत और तनाव से जूझ रहे होते हैं. हालांकि डॉक्टर के तौर पर वो अपनी जिम्मेदारी निभाते है और मरीज की जान बचाते हैं.

6

मुन्ना भाई एमबीबीएस (संजय दत्त) - फिल्म में संजय दत्त का किरदार एक गैंगस्टर का हैं, जो चीटिंग करके मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेता हैं. भले ही एक डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन इमोशन और दया से वो कई मरीज की खुशियों का कारण बनते हैं और सभी के साथ एक रिश्ता बना लेते हैं. संजय दत्त के इसी भाव ने दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया, जिससे ये किरदार दिलों में बस चुका हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • नेशनल डॉक्टर्स डे: 'डॉ प्रभात सिन्हा' से 'मुन्ना भाई' तक, दर्शकों के दिलों में बस गए ऑन-स्क्रीन डॉक्टर के ये किरदार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.