एक्सप्लोरर
National Cancer Awareness Day 2024: मनीषा कोइराला से सोनाली बेंद्र तक, इन सेलेब्स ने कैंसर से जीती जंग, बीमारी के खिलाफ जागरूकता भी फैलाई
National Cancer Awareness Day 2024: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ी है. ये सेलेब्स अब इस बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाते रहते हैं.
भारत में हर साल 7 नवंबर को नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना है, जो मानव जीवन के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है. इस दिन लोगों को न केवल बीमारी के बारे में एजुकेट करने के लिए बल्कि उन्हें इसकी पहचान, रोकथाम और उपचार के तरीके सिखाने के लिए भी देश भर में कई अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बता दें कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कैंसर से जंग लड़ चुके हैं और ये सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने में मदद करते हैं.
1/7

2018 में सोनाली बेंद्रो को मेटास्टैटिक कैंसर का पता चला था और उन्होंने न्यूयॉर्क में इसका इलाज कराया था. सोनाली अब कैंसर जागरूकता के लिए एक ग्रेट एडवोकेट बन गई हैं
2/7

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर से जंग जीतने की कहानी शेयर करती रहती हैं, लोगों को रेग्यूलर चेकअप कराने के लिए प्रोत्साहित करती हैं साथ ही कैंसर के खतरों और लक्षणों के बारे में भी एजुकेट करती हैं.
Published at : 07 Nov 2024 10:06 AM (IST)
और देखें




























