एक्सप्लोरर
हार्दिक संग तलाक के बाद नताशा ने बॉलीवुड हसीनाओं संग सेलिब्रेट किया अपना पहला बर्थडे, सिल्वर कलर के शिमरी गाउन में लगीं सुपर ग्लैम
Natasa Stankovic Birthday Pics: नताशा स्टेनकोविक ने बीती शाम अपना ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया, एक्ट्रेस के बर्थडे बैश में बी टाउन की कई हसीनाएं ग्लैम अंदाज में पहुंची थीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने साल 2024 में जुलाई महीने में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग अपने तालक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. वहीं अलग होने के बाद ये जोड़ी अपने बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. बीते दिन नताशा ने हार्दिक संग तलाक के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रिटे किया.
1/7

नताशा स्टेनकोविक का जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था. एक्ट्रेस ने बीते दिन अपना 33वां बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.
2/7

बता दें कि हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा का ये पहला बर्थडे था. एक्ट्रेस अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए बास्टियन इंका लोअर परेल पहुंची थीं.
3/7

नताशा स्टेनकोविक ने स्लीवलेस लॉन्ग शिमरी गाउन पहना हुआ था. उन्होंने अपने बालों का हाई बन बनाया था और ग्लासी मेकअप किया हुआ था. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
4/7

नताशा के बर्थडे बैश में शमिता शेट्टी भी पहुंची थीं. शमिता इस दौरान ब्लैक कलर के शॉर्ट आउटफिट में काफी हसीन लग रही थीं.
5/7

स्नेहा उलाल भी नताशा स्टेनकोविक के बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंची थीं. स्नेहा ने इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट का टॉप पहना हुआ था और साथ में ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट पेयर की थी. स्नेहा इस लुक में काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं.
6/7

वहीं नताशा की बर्थडे पार्टी में शिल्पा शेट्टी भी ग्लैम अंदाज में नजर आईं. शिल्पा ने ब्लैक करलर के क्रॉप टॉप के साथ बटन खोलकर ब्लेजर पहना हुआ था और इसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्राउजर पेयर किया था. शिल्पा इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था.
7/7

दोनों बहनों शिल्पा और शमिता ने साथ में पैप्स के लिए तस्वीरें भी क्लिक कराईं.
Published at : 05 Mar 2025 01:57 PM (IST)
और देखें























