एक्सप्लोरर
जिस फिल्म के लिए नाना पाटेकर ने गिरवी रख दिया था घर, उसने पलटी करियर की दिशा...जानें ऐसा क्या हुआ ?
Nana Patekar Kissa: नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करते हैं. हालांकि यहां तक आने के लिए उन्होंने एक लंबा सफर तय किया. एक फिल्म के लिए तो एक्टर ने अपना घर ही गिरवी रख दिया था.
नाना पाटेकर ना सिर्फ अपनी फिल्मों में दमदार अभिनय और शानदार अंदाज के लिए लाखों करोड़ों लोगों के फेवरेट हैं बल्कि वो हर चीज एक शिद्दत और मेहनत के साथ निभाते हैं. करियर की शुरुआत में जब एक फिल्म आर्थिक तंगी का शिकार होकर डिब्बा बंद होने जा रही थी तब नाना ने अपना घर गिरवी रखकर प्रोड्यूसर की मदद की और फिल्म आखिरकार हिट साबित हुई और नाना पाटेकर के करियर में मील का पत्थर भी साबित हुई. आज आपको इस फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे.
1/7

दरअसल फिल्म ‘अंकुश’ के लिए डायरेक्टर प्रोड्यूसर एन. चंद्रा ने नाना पाटेकर को दस हजार रूपये में लीड किरदार में साइन किया था. इस फिल्म के लिए चंद्रा ने नाना पाटेकर को तीन हजार रुपये एडवांस दिए थे और सात हजार रुपये का पेमेंट डिस्ट्रीब्यूटर्स के फिल्म खरीदने के बाद होना तय हुआ था.
2/7

नाना इस फिल्म को लेकर काफी खुश थे और उन्होंने तय भी कर लिया था कि जब सात हजार रुपये मिलेंगे तो वो इन रुपयों से एक चमचमाता नया स्कूटर खरीदेंगे.
Published at : 28 Jun 2024 08:47 PM (IST)
और देखें

























