नाक में नथ, चेहरे पर हल्दी...मंगल स्नान की रस्म में पीली साड़ी पहन इतराती दिखीं शोभिता धुलिपाला, देखें तस्वीरें

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी करके अपनी लाइफ शुरू करने जा रहे हैं. हाल ही में दोनों की हल्दी रस्म निभाई गई. जिसकी कई इनसाइड तस्वीरें एक्ट्रेस ने अब फैंस के साथ शेयर की हैं.
शोभिता धुलिपाला बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. जो अब जल्द ही नागा चैतन्य की दुल्हन बनने जा रही हैं. बीते दिन यानि 29 नवंबर को कपल की हल्दी की रस्म निभाई गई.
इस हल्दी सेरेमनी और मंगल स्नान की कई खूबसूरत तस्वीरें अब खुद शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.
शोभिता इन तस्वीरों में पीले रंग की झीनी साड़ी पहने हुए नजर आई. जिसे उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया था.
नागा चैत्नय की होने वाली दुल्हन ने अपनी हल्दी सेरेमनी का लुक ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी के साथ पूरा किया है. उन्होंने नाक में नथ भी पहनी हुई है.
शोभिता ने अपना ये लुक बेहद लाइट मेकअप, बालों में मैसी बन, कानों में बड़े गोल्ड झुमके और माथे पर लाल बिंदी लगाकर पूरा किया है.
एक्ट्रेस इन लेटेस्ट तस्वीरों में हल्दी की रस्म शुरू होने से पहले फोटोशूट करवाती नजर आई. जिसमें उन्होंने दुपट्टा लहराते हुए कई हसीन पोज दिए.
बता दें कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अगले महीने यानि 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी हैदराबाद में होने वाली है.