Mouni Roy Pics: वेकेशन पर पहुंचीं मौनी रॉय पानी में करती दिखीं मस्ती, बिकिनी फोटोज देख फैंस बोले Woww

मौनी रॉय फोटो
टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने ग्लैमरस लुक, डांस और अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता है. सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं. अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए वो अपने चाहने वालों को दीवाना बनाती रहती हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई है जिसमें वो नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.
मौनी रॉय इन दिनों वेकेशन पर हैं और सोशल मीडिया पर एक के बाद एक अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. पूल में मस्ती करती हुई एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है.
फोटो में मौनी की टोंड बॉडी देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं. वहीं वो इन तस्वीरों में कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं.
मौनी रॉय ने तमाम टीवी शोज में काम किया है. 'नागिन' और 'महादेव' उनके पॉपुलर धारावाहिक रहे हैं. इसके अलावा वो कुछ रिएलिटी शोज में भी बतौर जज नजर आ चुकी हैं.
फिल्म 'गोल्ड' से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म अक्षय कुमार संग उनकी जोड़ी देखने को मिली थी.
'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'माया जाल' में मौनी (Mouni Roy) दिखाई देंगी. मौनी जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म करेंगी.