✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'धड़क 2' से लेकर 'वॉर 2' तक, बड़े पर्दे पर ये फ्रेश जोड़ियां लगाएंगी आग, 7वें नंबर वाली जोड़ी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  30 Jul 2025 01:53 PM (IST)
'धड़क 2' से लेकर 'वॉर 2' तक, बड़े पर्दे पर ये फ्रेश जोड़ियां लगाएंगी आग, 7वें नंबर वाली जोड़ी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

हिंदी सिनेमा अब अपने दर्शकों के एंटरटेनमेंट को अब और दिलचस्प बनाने वाला है क्योंकि स्क्रीन पर अब आपको कुछ फ्रेश जोड़ियां देखने को मिलेंगी . कार्तिक आर्यन श्रीलीला, तृप्ति डिमरी सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा आपको ऐसे 9 कपल देखने को मिलेगे जो स्क्रीन पर अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से आपके होश उड़ा देंगे. यहां देखिए लिस्ट.

1

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म 'धड़क 2' की कहानी तामिल हिट फिल्म 'परियेरम पेरुमल' पर आधारित है. इस फिल्म में आपको तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फ्रेश केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. ये फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

2

दूसरी फ्रेश जोड़ी की बात की जाए तो इसमें 'सन ऑफ सरदार 2' के लीड एक्टर्स अजय देवगन और मृणाल ठाकुर का नाम शामिल है. कॉमेडी और एक्शन से भरपूर ये फिल्म भी 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी.

3

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फ्रेश जोड़ी भी आपके दिल को चुराने आ रही है. फिल्म 'परम सुंदरी' में आपको पंजाबी और केरल की संस्कृतियां आपस में टकराते हुए दिखेंगी. इसी टकराव को हल्के–फुल्के मजाकियां अंदाज में पेश किया गया है. ये फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

4

मैडकॉक हॉरर यूनिवर्स की वैंपायर रॉम–कॉम फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदना का फ्रेश पेयर देखा जाएगा.

5

रांझणा के बाद धनुष अब कृति सेनन के साथ 'तेरे इश्क में' नाम की फिल्म के जरिए ऑडियंस के सामने इमोशनल लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं. फैंस कृति सेनन और धनुष की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को बेताब है.

6

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी मॉडर्न प्रेम कहानी लेकर जल्द ही थिएटर्स में आ रही है.

7

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म 'आशिकी 3' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के टाइटल को लेकर कोई भी अनाउंसमेंट नहीं किया है. श्रीलीला इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं.

8

'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ और सोनम बाजवा का जबरदस्त एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा. इस फ्रेश जोड़ी की केमिस्ट्री देखने के लिए भी फैंस बेताब हैं.

9

14 अगस्त को ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'वॉर 2' रिलीज होने वाली है. इसमें इन दो पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर्स की जोड़ी स्क्रीन पर रोमांस और एक्शन का तड़का लगाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • 'धड़क 2' से लेकर 'वॉर 2' तक, बड़े पर्दे पर ये फ्रेश जोड़ियां लगाएंगी आग, 7वें नंबर वाली जोड़ी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.