Pulkit Samrat से लेकर Mohit Raina तक, शादी से पहले इन सितारों के साथ उड़ी थी Mouni Roy के अफेयर्स की खबरें

मौनी रॉय
टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बॉलीवु़ड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) का नाम मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ जुड़ने लगा था. दोनो के लव अफेयर की खबरें खूब उड़ी थी.
देवों के देव महादेव में शिव और सती के किरदार में नजर आए मोहित रैना (Mohit Raina) और मौनी रॉय की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ऑफ़स्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब चर्चा में छाई. लेकिन लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद मौनी और मोहित ने अपनी राहें जुदा कर ली.
गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) के साथ भी मौनी रॉय के लव अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनो का ब्रेकअप हो गया.
फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करते हुए मौनी रॉय का नाम डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ा. लेकिन मौनी ने कभी भी इस रिश्ते पर हामी नहीं भरी.
लेकिन आखिर में चलकर मौनी रॉय (Mouni Roy) को अपना जीवनसाथी सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) में दिखा. दोनो ने बड़ी धूमधाम से करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई थी.
मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुईं थी.
मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में वो अपने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ कश्मीर में हनीमून मनाकर वापस लौटी हैं.