Karan Johar Birthday Inside Pics: रानी मुखर्जी से लेकर काजोल तक, इन सेलेब्स ने करण जौहर की बर्थडे पार्टी में लगाए चार चांद, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने 25 मई को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उनके लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए. अब करण जौहर की इस बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं.
करण जौहर ने 25 मई को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डायरेक्टर के लिए एक शानदार पार्टी रखी.
करण जौहर की इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी की इनसाइड अब तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए. आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, रानी मुखर्जी, काजोल और कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने इस पार्टी में चार चांद लगाए.
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से रौनक बढ़ा दी. उन्होंने मनीष मल्होत्रा के साथ जमकर पोज दिए. इस पार्टी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी शामिल हुईं.
इस स्टार-स्टडेड पार्टी में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी पहुंचे. हालांकि, इस दौरान उनकी पत्नी कैटरीना कैफ उनके साथ नजर नहीं आईं.
इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड का सबसे लवेबल कपल भी नजर आया. कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं.
इस दौरान कियारा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. दोनों ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ जमकर पोज भी दिए.
इस ग्रैंड पार्टी में एक्ट्रेस सारा अली खान भी पहुंचीं. इस दौरान वो येलो कलर का सूट पहने नजर आईं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के साथ खूब पोज दिए.
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में काजोल और रानी मुखर्जी भी शामिल हुईं. इन दोनों को एक साथ देखकर फैंस की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की यादें ताजा हो गईं. हालांकि, इस दौरान फैंस को शाहरुख खान की कमी जरूर खली.
काजोल इस फोटो में मनीष मल्होत्रा के साथ पोज देती दिख रही हैं.