कभी होटल में किया था काम फिर बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं वाणी कपूर?

बॉलीवुड की जानी–मानी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं वाणी कपूर. बॉलीवुड में डेब्यू के बाद उन्होंने अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई. आज हम आपको एक्ट्रेस के एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और करियर के बारे में बताएंगे.
वाणी कपूर को कुछ समय पहले अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में देखा गया था. इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की जबरदस्त सराहना हुई है. आइए जानते हैं क्या है उनकी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता शिव कपूर फर्नीचर का बिजनेस करते हैं और मां डिम्पी कपूर स्कूल की टीचर रह चुकी हैं.
एक्ट्रेस की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के माता जय कौर स्कूल से पूरी की है. इसके बाद इग्नू से टूरिज्म में ग्रैजुएशन किया.
खबरों की मानें तो इसके बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल्स और ITC में इंटर्नशिप की, जिससे उनकी शुरुआत हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में हुई लेकिन किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग का रुख करवाया.
खबरों के मुताबिक वाणी को उनकी पर्सनैलिटी और ग्लैमरस लुक्स के बदौलत एलीट मॉडल मैनेजमेंट का काम मिला.
फिर उन्होंने 2013 में 'शुद्ध देसी रोमांस' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
इसके बाद उन्होंने 'बेफिक्रे', 'वॉर', 'शमशेरा' जैसी फिल्में की. आजकल वाणी कपूर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के प्रमोशंस में बिजी हैं.