मैटरनिटी फोटोशूट में पति संग रोमांटिक हुईं मालविका राज, बेबी बंप के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी 'पू' यानि एक्ट्रेस मालविका राज बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया. जिसमें वो पति संग रोमांटिक होती दिखी. आप भी डालिए इन तस्वीरों पर एक नजर....
एक्ट्रेस मालविका राज इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया.
इस फोटोशूट की कई खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की. ये फोटोज शेयर करते हुए मालविका ने अपने पति को बर्थडे भी विश किया है.
मालविका इन तस्वीरों में पति प्रणव संग रोमांटिक होती हुई नजर आई. इनके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं - जो हमारा ख्याल रखता है’
एक्ट्रेस फोटोज में अपना प्यारा सा बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं. उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है. जिसके कुछ बटन एक्ट्रेस ने खुले रखे हैं.
मालविका राज ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से साल 2023 में शादी की थी. अब ये कपल दो साल बाद पेरेंट्स बनने वाला है.
शादी से पहले मालविका और प्रणव ने 10 साल कर एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे.
बता दें कि फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में मालविका ने करीना कपूर के बचपन का रोल निभाया था. जिसे आज भी फैंस याद करते हैं.