Malaika Arora Pics: रेड गाउन में मलाइका अरोड़ा के ग्लैमरस लुक ने उड़ाए फैंस के होश, काउच पर बैठकर दिया कुछ ऐसा पोज

मलाइका अरोड़ा फोटो
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है लेकिन अपनी फोटो-वीडियो को लेकर वो सुर्खियों में बनी रहती हैं.
वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशन अवतार में मलाइका अरोड़ा हर किसी का ध्यान खींचती हैं. 40 की उम्र पार कर चुकीं मलाइका के आज भी दीवानों की लंबी लिस्ट है.
मलाइका अरोड़ा ने कुछ देर पहले रेड गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में उनका किलर लुक आपके भी होश उड़ा देगा.
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर आपको उनकी एक से बढ़कर एक फोटो वीडियो देखने को मिल जाएंगी.
मलाइका के सोशल मीडिया पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनकी कोई भी पोस्ट शेयर के साथ ही वायरल हो जाती है.
मलाइका अरोड़ा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' में नजर आई थीं. छोटे पर्दे पर भी मलाइका कई रिएलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं हाल ही में पेरिस में अर्जुन ने अपना बर्थडे मलाइका के साथ ही सेलिब्रेट किया था.