जवान दिखने के लिए हर रोज ये जूस पीती हैं मलाइका अरोड़ा, आप भी करें ट्राईं, खिल उठेगी स्किन

मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में भी गजब की फिट और खूबसूरत दिखती हैं. इसका राज उनका एक जूस है. जिसका खुलासा कई बार एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कर चुकी हैं. अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं.
मलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए हर दिन वर्कआउट और योग तो करती ही हैं. साथ ही एक्ट्रेस अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं.
अपनी स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए मलाइका दिन की शुरुआत एक खास जूस के साथ करती हैं. जो उनका पूरा दिन एनर्जी भी देता है.
मलाइका अरोड़ा के इस जूस का नाम ABC है. जिसे वो सुबह उठते ही डेली रूटीन में पीती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ये ABC क्या बला है. तो चलिए आपको बताते हैं.
दरअसल मलाइका अरोड़ा का ABC Juice सेब, चुकंदर और गाजर से मिलकर बनता है. इसलिए उन्होंने इसे एबीसी नाम दिया है.
मलाइका हर दिन सुबह 10 बजे इस पौष्टिक जूस का पीती हैं. इसमें वो स्वाद के लिए थोड़ा सा अदरक भी मिलाती हैं.
बता दें कि सेब में फाइबर, गाजर में विटामिन ए, ई और बीटा कैरोटीन मौजूद होते हैं. जो आपकी बॉडी को फिट और खूबसूरत बनाते हैं.
मलाइका अरोड़ा फिल्मों में कम नजर आती हैं. लेकिन वो डांस रिएलिटी शोज को जज करती हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं.