बॉस लेडी लुक में Malaika तो ऑल ब्लैक में Manushi ने दिखाया स्वैग, क्रॉप टॉप-डेनिम में स्टाइलिश लगीं भूमि

मुंबई एयरपोर्ट पर हर दिन बॉलीवुड सेलेब्स स्पॉट होते रहते हैं. लेकिन आज बी टाउन की कई हसीनाओं ने एयरपोर्ट पर धांसू एंट्री ली. इन अभिनेत्रियों के स्वैग पर हर किसी की निगाहें टिक गई. इनकी तस्वीरें अब फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं.
मलाइका अरोड़ा आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर काफी स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुईं.
मलाइका इस दौरान शॉर्ट पिंक शर्ट के साथ शॉर्ट ग्रे ब्लेजर और ब्लू बैगी डेनिम और शूज पहने हुए काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं.
मलाइका ने अपने बालों को जूड़े में बांधा हुआ था और ब्लैक कलर का ओवरसाइज सनग्लास भी लगाया था. एक्ट्रेस ने ग्लॉसी मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था.
51 साल की उम्र में भी मलाइका बेहद हसीन और दिलकश लग रही थीं. एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल काट रही हैं.
वहीं मानुषी छिल्लर भी आज एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट हुईं.
मानुषी ने ब्लैक ब्लेजर के साथ स्टाइलिश डेनिम पेयर की थी. एक्ट्रेस ने अपने इस आउटफिट के साथ रेड कलर की हील्स पहनी हुई थी और वे बेहद ग्लैमरस लग रही थीं.
मानुषी ने अपने बालों को ओपन छोड़ा था और ब्लैक सनग्लासेस भी लगाए हुए थे. एक्ट्रेस ने ब्लैक हैंडबैग के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था.
मानुषी ने इस दौरान पैप्स के लिए जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं.
वहीं भूमि पेडनकर भी आज काफी स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पहुंची थीं.
भूमि ने ब्लैक कलर का स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहना था और इसके साथ ब्लू डेनिम पेयर की थी. एक्ट्रेस ने डेनिम जैकेट को हाथ में कैरी किया हुआ था.
भूमि ने व्हाइट शूज और ब्लैक पर्स और ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था. एक्ट्रेस इस दौरान स्माइल के साथ एयरपोर्ट पर अपना स्वैग दिखाती नजर आई.