पति डॉ नेने के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Madhuri Dixit, Bobby Deol का भी डैशिंग लुक वायरल

हर रोज कई सेलेब्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है. वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को उनके पति डॉ नेने के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इसके अलावा एक्टर बॉबी देओल का भी डैशिंग अवतार वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति डॉ श्रीराम नेने के साथ नजर आईं.
माधुरी दीक्षित ने अपने पति पति डॉ नेने के साथ पैप्स को जमकर पोज भी दिए. इस दौरान वो एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने अपने कैजुअल और कंफर्टेबल लुक से सबका ध्यान खींचा.
फोटोज में माधुरी को ग्रीन कलर की शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने देखा जा सकता है. वह गॉगल्स लगाए बेहद स्टाइलिश दिखीं. एक्ट्रेस के पति डॉ नेने भी कोट-पैंट में के साथ गॉगल्स लगाए डैशिंग नजर आए.
कैमरे में कैद उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस इस कपल को जमकर तारीफ कर रहे हैं.
तस्वीरों में डॉ नेने को अपनी पत्नी माधुरी के लिए गाड़ी का गेट खोलते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.
वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी जल्द ही वेब सीरीज 'मां बहन' में नजर आएंगी. तृप्ति डिमरी भी इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर का हिस्सा हैं. ये सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.
माधुरी के अलावा एक्टर बॉबी देओल भी आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
बॉबी देओल का ये स्वैग लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. चश्मा लगाए उनका डैशिंग अवतार वायरल हो गया है.