✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Valentine's Day 2026: सैयारा से लेकर ला ला लैंड तक, इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ जरूर देखें ये 7 रोमांटिक फिल्में

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  14 Feb 2026 10:05 PM (IST)
Valentine's Day 2026: सैयारा से लेकर ला ला लैंड तक, इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ जरूर देखें ये 7 रोमांटिक फिल्में

वैलेंटाइन डे को हर कपल खास बनाना चाहता है. इसलिए कोई रोमांटिक डेट प्लान कर रहा है तो कोई घर पर ही साथ में समय बिताना चाहता है. ऐसे में एक अच्छी रोमांटिक फिल्म देखने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें देखकर आप और आपका पार्टनर इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं.

1

वैलेंटाइन डे आखिर आ ही गया है और हर कपल अपने-अपने अंदाज में इसे खास बनाने की तैयारी में लगे है. कोई डिनर डेट प्लान कर रहा है कोई लॉन्ग ड्राइव तो कोई बस घर पर ही सुकून से टाइम बिताना चाहता है. लेकिन एक चीज जो लगभग हर वैलेंटाइन प्लान का हिस्सा होती है वो है साथ में एक रोमांटिक फिल्म देखना. सच कहें तो एक अच्छी लव स्टोरी मूड अच्छा करने का काम अपने आप कर देती है. तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज क्या देखें तो ये लिस्ट आपके काम आने वाली है.

2

लव एक्चुअली- ये फिल्म अलग-अलग आठ कपल्स की कहानियों को दिखाती है जो अपने-अपने तरीके से प्यार को समझ रहे हैं. कहीं नया प्यार है कहीं पुराना रिश्ता तो कहीं अधूरी फीलिंग्स है. फिल्म में रोमांस के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी है जो इसे वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट बनाती है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

3

प्राइड एंड प्रेजुडिस- मिस्टर डार्सी और एलिजाबेथ बेनेट की कहानी दुनिया की सबसे पसंदीदा लव स्टोरीज में गिनी जाती है. ये फिल्म जेन ऑस्टिन के मशहूर नॉवेल पर बनी है और इसमें धीरे-धीरे पनपता प्यार बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है. अगर आपको सादगी और क्लासिक रोमांस पसंद है तो ये बढ़िया ऑप्शन है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

4

ला ला लैंड- रयान गोसलिंग और एमा स्टोन की ये फिल्म प्यार और जुदाई की कहानी है. इसमें म्यूजिक, इमोशन और रोमांस सब कुछ है. फिल्म खत्म होने के बाद भी इसके गाने और सीन दिमाग में चलते रहते हैं. वैलेंटाइन डे पर थोड़ी इमोशनल लेकिन खूबसूरत कहानी देखनी हो तो इसे चुन सकते हैं. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

5

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे- राज और सिमरन की लव स्टोरी का नाम आते ही रोमांस अपने आप याद आ जाता है. ये फिल्म सालों से लोगों की फेवरेट बनी हुई है. ट्रेन वाला सीन हो या सरसों के खेत हर पल आइकॉनिक है. अगर आप बॉलीवुड लवर हैं तो वैलेंटाइन डे पर शाहरुख खान का रोमांस देखना तो बनता है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

6

जब वी मेट- गीत और आदित्य की कहानी आज भी लोगों के दिल के करीब है. एक उदास लड़का और एक बिंदास लड़की की मुलाकात कैसे जिंदगी बदल देती है यही इस फिल्म की जान है. इसमें प्यार के साथ दोस्ती और खुद को समझने की बात भी है. वैलेंटाइन पर हल्की-फुल्की और दिल छू लेने वाली फिल्म देखनी हो तो इसे जरूर लगाइए. ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

7

आशिकी 2- अगर आप इमोशनल लव स्टोरी देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए है. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री और इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में हैं. प्यार, दर्द और त्याग की ये कहानी थोड़ी रुला सकती है इसलिए टिश्यू साथ रखना मत भूलिएगा. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

8

सैयारा- ये फिल्म जेन-जी की फेवरेट रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है. रिलीज के बाद से ही इसकी कहानी और गानों की चर्चा रही है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है तो वैलेंटाइन डे से बेहतर मौका क्या हो सकता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Valentine's Day 2026: सैयारा से लेकर ला ला लैंड तक, इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ जरूर देखें ये 7 रोमांटिक फिल्में
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.