डबल अफेयर से बर्बाद हुआ करियर, शादीशुदा खिलाड़ी संग लिए सात फेरे, अब बन गईं करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी. ऐसा ही कुछ इस हसीना संग भी हुआ.
लारा दत्ता ने अंदाज फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था.इस फिल्म में लारा के संग अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आए थे.
लारा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहीं. इन्हीं वजह से उनका करियर भी बर्बाद हुआ.
लारा दत्ता ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति संग शादी की है. लारा संग शादी से पहले महेश शादीशुदा थे.
उन्होंने श्वेता जयशंकर से शादी की थी. हालांकि, शादी के सात साल बाद दोनों अलग हो गए.
श्वेता से अलग होने के बाद लारा संग महेश ने दूसरी शादी की थी.
महेश संग शादी से पहले लारा को केली दोरजी से प्यार था. एक्ट्रेस ने उन्हें 9 साल तक डेट किया था.
रिपोर्ट के अनुसार लारा और केली का रिश्ता डिनो मोरिया की वजह से टूटा था. केली को लारा और डिनो पर शक था.