'अंदाज' फिल्म की शूटिंग के दौरान लारा दत्ता के संग हुआ था बड़ा हादसा, डूबने वाली थी एक्ट्रेस तभी...
दरअसल, अपनी डेब्यू फिल्म अंदाज के एक सीन की शूटिंग लारा समुद्र के बीचों-बीच कर रही थीं. उसी दौरान समुद्र की तेज लहरें आईं और एक्ट्रेस खुद को संभाल नहीं पाईं. लारा को पता भी नहीं था कि पानी की लहरें उन्हें इस तरह से चपेट में ले लेंगी.
एक्ट्रेस के लिए वो पल किसी बहुत ही खौफनाक मंजर जैसा था. हालांकि, लारा उस हादसे में बच गईं. क्योंकि, मौके पर अक्षय कुमार वहां मौजूद थे. उन्होंने ही एक्ट्रेस को डूबने से बचाया.
हाल ही में लारा ने एशियन टेलिविशन नेटवर्क कनाडा को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया.एक्ट्रेस ने कहा,'मैं पानी के अंदर समाती जा रही थी. मैंने लेदर के कपड़े पहन रखे थे और मुझे तैरना बिल्कुल नहीं आता था,जिसकी वजह से मैं पत्थर की तरह सीधे नीचे जाने लगी.'
लारा ने आगे बताया कि अक्षय कुमार ने ऐन वक्त पर उन्हें पानी से बाहर निकाला और उनकी जान बच गई. इस हादसे से वो बुरी तरह टूट गई थीं.
उस दौरान पानी बहुत ज्यादा ठंडा था. ऐसे में लारा हाइपोथर्मिक शॉक की शिकार हो गई थीं. उनकी हालत बिगड़ने लगी तो बीच में शूटिंग को रोक दिया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
लारा ने बताया कि उसके बाद अक्षय कुमार ने उन्हें अंडरवाटर एडवेंचर फिल्म ब्लू में काम करने के लिए कहा. पहले तो वो हिचकिचा रही थीं. लेकिन, अक्षय ने उन्हें कहा कि स्विमिंग सीख लो.
लारा ने बताया कि उन्होंने अक्षय से कहा कि मैं ही पागल मिली हूं क्या. लेकिन उसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और स्विमिंग क्लासेस लीं.इससे अंदाज फिल्म के दौरान उनके मन में बैठा डर खत्म हो गया.