✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

दिनेश विजान की बीवी की बर्थडे पार्टी में कृति सेनन ने चुरा ली लाइमलाइट, करण जौहर भी छाए, देखें फोटोज

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  20 Jun 2026 12:39 PM (IST)
दिनेश विजान की बीवी की बर्थडे पार्टी में कृति सेनन ने चुरा ली लाइमलाइट, करण जौहर भी छाए, देखें फोटोज

'स्त्री 2', 'मुंज्या', 'थामा' और 'भेड़िया' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने मुंबई में अपनी पत्नी प्रमिता तंवर के लिए एक शानदार स्टार-स्टडेड बर्थडे पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में कृति सेनन और करण जौहर ने पूरी महफिल लूट ली. ये मौका प्रोड्यूसर के लिए दोगुनी खुशी का रहा, क्योंकि इसी दिन उनकी फिल्म 'कॉकटेल 2' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आइए तस्वीरें देखते हैं.

1

दिनेश विजान की पत्नी प्रमिता तंवर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर करण जौहर का रॉयल अंदाज देखने को मिला. उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसके ऊपर करण ने हैवी गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाला लॉन्ग कोट कैरी किया है.

Continues below advertisement
2

कोट पर किया गया गोल्डन वर्क पूरे लुक को रिच और एलीगेंट बना रहा है. इसे उन्होंने ब्लैक कुर्ता और लूज पैंट के साथ पेयर किया है. इस दौरान करण जौहर ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए.

Continues below advertisement
3

इस पार्टी की पूरी लाइमलाइट 'कॉकटेल 2' एक्ट्रेस कृति सेनन ने लूट ली. वो बेहद एलिगेंट और समर-परफेक्ट स्टाइल में नजर आईं. इस पार्टी में उन्होंने ब्राइट रेड कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

4

उन्होंने इस लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया. उन्होंने हाथ में गोल्डन ब्रेसलेट और एक छोटा सा स्ट्रॉ हैंडबैग कैरी किया हुआ है. फुटवियर की बात करें तो उन्होंने एनिमल प्रिंट फ्लैट्स पहने हैं.

5

कृति ने इस लुक के साथ ओपन सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल रखा था, जो उनके पूरे लुक को और भी फ्रेश और एफ़र्टलेस बना रहा था. इस दौरान कृति ने पैपराजी को कई स्टनिंग पोज दिए.

6

कृति सेनन और करण जौहर के अलावा दिनेश विजान की पत्नी प्रमिता तंवर की बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए. सोशल मीडिडाय पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं.

7

बता दें कि दिनेश विजान बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं. वो प्रोडक्शन हाउस 'मैडॉक फिल्म्स' के मालिक हैं.

8

दिनेश विजान इन दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • दिनेश विजान की बीवी की बर्थडे पार्टी में कृति सेनन ने चुरा ली लाइमलाइट, करण जौहर भी छाए, देखें फोटोज
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.