कृति खरबंदा को शादी के बाद पति पुलकित सम्राट से मिला 'बेस्ट वेडिंग गिफ्ट', तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलकियां

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपनी शादी के तस्वीरों के बाद अपनी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की फोटोज पोस्ट की थीं. वहीं अब कृति को शादी के बाद पति पुलकित से वेडिंग गिफ्ट मिला है.
पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में कृति और पुलकित शादी के बाद साथ में मस्ती करते दिखाई दिए.
इस दौरान कृति स्लीव्लेस मल्टीकलर गाउन पहने नजर आ रही हैं जिसमें वे बेहद स्टनिंग दिख रही हैं. एक्ट्रेस को पुलकित सम्राट के साथ मिस्टर और मिसेज के डेकोरेशन के सामने बैठकर पोज देते देखा जा सकता है.
एक दूसरी तस्वीर में कृति और पुलकित स्लाइडर पर स्लाइड करते नजर आ रहे हैं. व्हाइट शर्ट, ब्लैक वेस्ट कोट और पैंट पहने पुलकित अपनी वाइफ के साथ काफी एंजॉय करते दिखे.
पुलिकन ने कृति की एक सिंगल फोटो भी शेयर की है जिसमें वे तैयार होती नजर आ रही हैं.
इन फोटोज के साथ पुलकित ने कैप्शन में लिखा- 'यहीं, अभी हमारे पास सब कुछ है! #Mr&Mrs'
एक और फोटो में कृति और पुलकित एक दूसरे में खोए और साथ डांस करते दिख रहे हैं.
बता दें कृति खरबंदा मे पहले ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'हग्सबैंड ने मुझे अब तक का बेस्ट वेडिंग गिफ्ट दिया है. आप लोगों को दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.'
वहीं अब एक्ट्रेस ने नई तस्वीरों को कैप्शन देते हुए स्टोरी लगाई है. कृति ने लिखा- 'होली मैटरीमनी में स्लाइड कर रही हूं. बॉयफ्रेंड पिछले हफ्ते हसबैंड बन गया है और अपनी सेलिब्रेशन को रैप अप करने के लिए इसने मुझे बेस्ट गिफ्ट दिया है जो मैं सोच भी नहीं सकती थी. एक स्लाइड. हां एक स्लाइड.'