युवराज सिंह से लेकर हर्षवर्धन राणे तक, पहले इन सेलेब्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं किम शर्मा, अब लिएंडर पेस के साथ डेटिंग की खबरें

किम शर्मा
अब टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ किम शर्मा के डेटिंग की खबरें आ रही हैं. हाल ही में दोनों साथ छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचे थे. यहीं से दोनों की ये रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिली हैं.
पेस से पहले किम शर्मा और पूर्व किक्रेटर युवराज सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थी. ये कहना गलत नहीं होगा कि युवराज सिंह और किम शर्मा भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड के इतिहास में सबसे स्ट्रॉन्ग कपल थे.साल 2003 में किम शर्मा और युवराज सिंह ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. दोनों कई इवेंट में हाथों में हाथ डाले साथ नजर आए.
किम शर्मा और युवराज सिंह का रिलेशनशिप 4 साल तक चला. इस दौरान दोनों के बीच काफी मतभेद भी हुए, जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए. हालांकि किम शर्मा और युवराज सिंह ने अपने अतीत को पीछे छोड़कर अपनी दोस्ती को बरकरार रखा है. युवराज से ब्रेकअप के बाद किम भारत छोड़कर चली गईं थीं.
किम शर्मा ने बाद में केन्या में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी की. दोनों की शादी काफी सीक्रेट तरीके से हुई. हालांकि ये शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली, दोनों कुछ सालों में ही अलग हो गए.
पति से तलाक के बाद किम शर्मा की फैशन डिजाइनर और करोड़पति बिजनेसमैन अर्जुन खन्ना के साथ डेटिंग की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं.