एक्सप्लोरर
Cannes 2024: पिंक-ब्लैक फिश टेल गाउन पहन 'मरमेड' लगीं कियारा आडवाणी! ड्रेस पर लगे बो ने खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें
Kiara Advani At Cannes 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर उतरीं कियारा आडवाणी ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया. रेड सी फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस के लुक की फोटोज वायरल हो रही हैं.
कियारा आडवाणी ने इसी साल कान्स में डेब्यू किया है. ऐसे में उनका हर लुक चर्चा में बना हुआ है. पहले जहां एक्ट्रेस व्हाइट हाई स्लिट गाउन में नजर आईं थीं तो वहीं अब उनका 'मरमेड' लुक देख फैंस उनपर दिल हार गए हैं.
1/9

कियारा आडवाणी रेड सी फिल्म फेस्टिवल के वुमन इन सिनेमा मेड गाना डिनर में शामिल हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस के लुक से लोगों का नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था.
2/9

लाइट पिंक और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन वाले ऑफ शोल्डर फिश टेल गाउन में कियारा बेहद प्यारी लग रही थीं. इस ड्रेस के साथ हाथों में ब्लैक नेट वाले ग्लव्स पहने एक्ट्रेस किसी जलपरी जैसी दिख रही थीं.
Published at : 19 May 2024 08:02 AM (IST)
और देखें


























