कियारा आडवाणी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का, दिए एक से बढ़कर एक पोज, देखें फोटोज

कियारा आडवाणी का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की सूची में शामिल है, जिन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी के जरिए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. वो बीती रात बेहद ग्लैमरस अंदाज में GQ अवॉर्ड्स नाइट इवेंट में पहुंचीं. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बीती रात बेहद ग्लैमरस अंदाज में GQ अवॉर्ड्स नाइट इवेंट में पहुंचीं. अपने स्टनिंग लुक से उन्होंने इस इवेंट में चार चांद लगा दिए.
इस इवेंट से सामने आईं कियारा आडवाणी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने पैप्स को एक से बढ़कर एक पोज दिए.
इवेंट में कियारा आडवाणी ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप के साथ स्कर्ट पहनकर पहुंचीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने कई लेयर नेकलेस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.
कियारा आडवाणीने अपने बालों को हाफ क्लच स्टाइल में बांधा हुआ है. उन्होंने मिनिमल मेकअप रखा है, जिसमें उनका लुक काफी सिंपल और एलिगेंट लग रहा है.
हर एक फोटोज में कियारा आडवाणी का अंदाज देखने लायक है. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
फैंस कियारा आडवाणी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. यूजर्स अलग अलग तरह के कमेंट्स करके उन्हें कॉम्प्लीमेंट्स दे रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी. इस फिल्म में यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे एक्टर्स भी दिखाई देंगे. ये फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज होगी.ma