एक्सप्लोरर
2010 में किया प्रपोज, 6 साल तक रहा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, कीर्ति सुरेश ने सुनाई मोहब्बत की फिल्मी दास्तान
Keerthy Suresh love Story: कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर 2024 को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर एंटनी थट्टिल से शादी की थी. कपल 15 साल से सीक्रेट रिलेशनशिप में था. लेकिन अब कीर्ति ने अपनी लव स्टोरी शेयर की है.
कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल सालों से एक-दूसरे के साथ थे. हालांकि कपल ने अपने रिश्ते को शादी की तारीख करीब आने से पहले पब्लिक नहीं किया. अब शादी के बाद कीर्ति ने एंटनी के प्रपोजल से लेकर शादी करने तक के सालों के सफर पर खुलकर बात की है.
1/8

गैलाट्टा इंडिया से बात करते हुए कीर्ति सुरेश ने अपने और एंटनी थट्टिल की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में बताया. उन्होंने खुलासा किया कि वे 15 साल से साथ हैं.
2/8

कीर्ति सुरेश ने कहा- 'हम ऑर्कुट के दिनों में वापस जाते हैं, मैंने इस आदमी पर निशाना साधने की पहल की थी. एक रेस्टोरेंट में मिलने से पहले हम एक महीने तक खूब बातें करते रहे थे. मैं अपनी फैमिली के साथ थी और मैं उससे मिल नहीं सकी, इसलिए मैंने उसे आंख मारी और चली गई.'
Published at : 01 Jan 2025 09:05 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
क्रिकेट
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड

























