एयरपोर्ट पर दिखा कार्तिक आर्यन का स्वैग, पैपराजी को देख किया ऐसे स्माइल

कार्तिक आर्यन अपने लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन की नई फिल्म आने वाली है.
कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. उनकी फिल्मों के लिए फैंस दीवाने रहते हैं.
कार्तिक जैसे ही अपनी किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हैं तो तभी से उसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है. दिवाली के मौके पर उनकी फिल्म आ रही है.
इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आने वाली हैं. श्रीलीला और कार्तिक का एक गाना भी आ चुका है जिसे बहुत पसंद किया गया है.
फिल्म को लेकर बज के बीच कार्तिक एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए.
कार्तिक का एयरपोर्ट पर बहुत कैजुअल लुक था. वो हमेशा की तरह पैपराजी के लिए स्माइल भी करते नजर आए.
कार्तिक के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू टी-शर्ट के साथ व्हाइट ट्राउजर और सेम कलर के ही शूज पहने थे.
कार्तिक का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है.