‘भूल भुलैया 3’ के लिए कार्तिक आर्यन ने खाली की मेकर्स की तिजोरी, जानें 17 साल पहले अक्षय कुमार ने ली थी कितनी रकम ?

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' बहुत जल्द सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में इस बार रूह बाबा के साथ विद्या बालन भी मंजुलिका बनकर कॉमेडी का तड़का लगाने वाली है. लेकिन यहां हम आपको फिल्म के बारे में नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की फीस से रूबरू करवाएंगे. जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को मात दे दी है. चलिए जानते हैं एक्टर ने कितनी फीस ली और अक्षय कुमार ने फिल्म के पार्ट वन में मेकर्स से कितने पैसे वसूले थे.
दरअसल ‘भूल भुलैया’ साल 2007 में रिलीज हुई थी. जिसमें अक्षय कुमार मेन लीड में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और अमीषा पटेल जैसे स्टार्स नजर आए थे.
अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. जिसने दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसाया भी था. आज भी ये दर्शकों की फेवरेट फिल्म्स में से एक हैं.
आज से 17 साल पहले आए इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 20 से 45 करोड़ रुपए की मोटी फीस वसूली थी.
वहीं अब कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ के बाद ‘भूल भुलैया 3’ के जरिए बॉलीवुड पर छाने को तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए कार्तिक ने अक्षय कुमार से भी ज्यादा फीस वसूली है.
कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ के लिए 48-50 करोड़ की फीस जार्च की है. वहीं फिल्म के पार्ट के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये लिए थे.
बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसी स्टार्स भी नजर आने वाली हैं.
कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है. जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटिड है.