व्हाइट शर्ट, ब्लू जींस पहन स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पहुंची करीना कपूर, लोग बोले- इतनी गर्मी में लेदर जैकेट?
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर 45 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरती दिखती हैं. उन्हें देखकर कोई नहीं कहेगा कि वो दो बच्चों जेह और तैमूर की मां हैं. करीना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. हाल ही में करीना को अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका स्टाइलिश और कूल अंदाज देखने को मिला.
पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां एक बार फिर उनका स्टाइलिश अंदाज सुर्खियों में छा गया.
इस दौरान एक्ट्रेस का क्लासी लुक देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
सिंपल आउटफिट में भी करीना बेहद हसीन लग रही हैं. उन्होंने अपने कॉन्फिडेंस और एलिगेंस से ये साबित कर दिया कि स्टाइल के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है.
खास बात ये है कि करीना एयरपोर्ट पर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ नजर आईं. उनका ये स्टाइलिश लुक देखकर यकीन करना मुश्किल है कि वो दो बच्चों की मां हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज आज भी पहले जैसा ही बरकरार है.
करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ लाइट ब्लू शर्ट और लूज फिट डेनिम जींस पहनी थी.
उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस और स्लीक बन के साथ कंप्लीट किया, जिससे उनका पूरा अंदाज और भी क्लासी नजर आया.
इस दौरान करीना ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक कैंडिड पोज दिए. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस ग्लैमरस अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं. इस इन्वेस्टिगेटिव क्राइम-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.