बर्फीली वादियों में सैफ संग रोमांटिक हुईं करीना, फोटो-बॉम्बर बने जेह, देखें फोटोज

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है. बेबो ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वे पति सैफ के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं.
करीना कपूर ने बर्फ की वादियों से अपनी और सैफ अली खान की तस्वीरें शेयर की है. इनमें कपल फुल रोमांटिक मूड में नजर आ रहा है.
सिल्वर कलर की शिमरी फ्रॉक पहने करीना कपूर बेहद स्टनिंग दिख रही हैं. उनके हाथ में ब्लैक कलर का क्लच दिख रहा है.
करीना ने अपने लुक को रेड हील्स के साथ पूरा किया. इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने खूब पोज दिए.
वहीं व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कलर का ब्लेजर-पैंट पहने सैफ अली खान काफी डैशिंग दिख रहे हैं.
कपल के रोमांटिक फोटोशूट के दौरान उनका बेटा जेह फोटो बॉम्बर बना. ब्लैक सूट में जेह बेहद क्यूट दिख रहे थे.
करीना ने किसी रेस्टोरेंट से भी अपनी फोटोज शेयर की हैं. इनमें वे रेड कलर का हैंड फैन लिए पोज देती दिखीं.
इन फोटोज के साथ करीना ने प्यारा-सा कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा- 'मैंं 2025 के लिए इस मूड के साथ घर आई.'