✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

‘वो इतनी बड़ी स्टार बनेंगी, कभी नहीं सोचा था’, आखिर किस हसीना की एक्टिंग के मुरीद बने करण जौहर?

सखी चौधरी   |  17 Feb 2025 07:03 PM (IST)
‘वो इतनी बड़ी स्टार बनेंगी, कभी नहीं सोचा था’, आखिर किस हसीना की एक्टिंग के मुरीद बने करण जौहर?

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा आलिया भट्ट की. जिन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और आज उनका नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है. वहीं अपने हालिया इंटरव्यू में करण ने आलिया को लेकर एक चौंकाने वाली बात कही. जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है. जानिए उन्होंने क्या कहा....

1

करण जौहर ने यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि, ‘वरुण और सिद्धार्थ फिल्म करने से पहले मेरे असिस्टेंट रह चुके थे, लेकिन आलिया को मैं सीधा लॉन्च करने जा रहा था.’

2

करण ने कहा कि, ‘जब मेरी आलिया से पहली मीटिंग हुई थी तो वो स्कूल से आई थी. मेरी टीम को मैं पहले ही बता चुका था कि इनको नए स्टार्स नहीं बल्कि बड़े स्टार्स की तरह ही ट्रीट करना है.’

3

इस दौरान करण ने ये खुलासा किया कि, मुझे हमेशा ये लगा था कि आलिया स्टार तो बनेंगी, लेकिन वो इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी, ये मैंने कभी नहीं सोचा था.’

4

फिल्ममेकर ने ये भी कहा कि, ‘आलिया के बारे में मैं ये हमेशा कहता हूं कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' उनकी इमोशनल और ‘हाइवे’ उनकी प्रोफेशनल लॉन्च थी. उस फिल्म ने आलिया के लिए एक्टिंग के सारे दरवाजे खोल दिए.’

5

बता दें कि आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में देखा गया था. जिसमें वो एक्शन अवतार में नजर आई थी.

6

वहीं अब बहुत जल्द एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं. जिसकी शूटिंग अभी जारी है. ये भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है.

7

बता दें कि आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर से शादी की है. दोनों आज एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम उन्होंने राहा कपूर रखा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • ‘वो इतनी बड़ी स्टार बनेंगी, कभी नहीं सोचा था’, आखिर किस हसीना की एक्टिंग के मुरीद बने करण जौहर?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.